फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैक्टीरिया प्रभाव रोकने के लिए मास्क का करें प्रयोग

Sun, 08 Sep 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। क्षयरोग को लेकर शनिवार को सीएमओ ने कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण रोकने के लिए पराली व अपशिष्ट नहीं जलाने तथा पौध रोपित करने तो श्वसन तंत्र व शरीर अन्य अंगों पर बैक्टीरिया प्रभाव रोकने के लिए मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के सघन क्षयरोग खोजी अभियान की जन जागरूकता अभियान के तहत मीडिया कार्यशाला आयोजित हुई। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि 20 सितंबर तक आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा सीएचओ घर-घर जाकर लोगों को क्षय रोग के लक्षण एवं सुरक्षा के उपायों पर जागरूक करेंगे। कहा कि सघन क्षय रोग खोजी अभियान टीम का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की जानकारी टोल फ्री 1800116666 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें