फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केमिकल के बजाय हर्बल रंगों का करें प्रयोग

Tue, 11 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली के पर्व पर बाजार में विभिन्न प्रकार के केमिकल रंग बिक रहे हैं। केमिकलयुक्त रंग त्वचा, आंखों के साथ ही अन्य प्रकार की समस्या पैदा कर सकते हैं। होली में इन रंगों से खेलने के लिए बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। इन रंगों का इस्तेमाल करने के बजाय होली पर हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। हर्बल रंग आपकी त्वचा और आंखों को नुकसान होने से बचाएगा।
विज्ञापन




होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। पर्व को देखते हुए अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में बाजार में सबसे अधिक केमिकलयुक्त रंग, गुलाल एवं अन्य नुकसान करने वाले रंगों की खेप पहुंच रही है। इन रंगों में क्रोमियम, सिलिका, लेड, सल्फेट और एल्कालाइन जैसे रसायन तथा सिंथेटिक रंगों में कांच के चूरे मिलने के मामले आते हैं। होली पर केमिकलयुक्त रंग और गुलाल का प्रयोग नुकसानदेय साबित हो सकता है। इन रंग चर्म रोग होने के साथ ही आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।



आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर प्राकृतिक रंग और फूलों को विकल्प के रूप में प्रयोग करें। प्राकृतिक रंग हल्दी, चंदन, मेहंदी, हरसिंगार, टेसू के फूल का प्रयोग कर रंग तैयार कर सकते हैं। इसी से होली खेलें। इनसे त्वचा व आखों को किसी भी तरह का नुकसान व संक्रमण नहीं होगा।
विज्ञापन






रंगों से होने वाले नुकसान से ऐसे करें बचाव

होली में इन बातों पर विशेष ध्यान दें। रंग खेलने से पहले व स्नान करने के बाद चेहरे और शरीर पर मॉइस्चराइजर क्रीम या नारियल व सरसों का तेल लगाएं। रंग को लंबे समय तक शरीर पर न रहने दें और ज्यादा समय तक धूप में न रहें। छोटे बच्चों को रंगों से दूर रखें। मुंह धोने और स्नान करने के बाद तुरंत मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करें। खुजली, एलर्जी होने पर तुरंत चिकित्सक से मिलकर सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें