फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समितियों में यूरिया की घटतौली, जांच के दौरान हुआ पर्दाफाश

विज्ञापन
यूरिया की बोरी की इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तोल कराते सेवा भारती के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल। - फोटो : यूरिया की बोरी की इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तोल कराते सेवा भारती के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल।
विज्ञापन
शाहगढ़। सहकारी समितियों से वितरित की जा रही यूरिया खाद में घटतौली का मामला सामने आया है। दुलापुर कला सहकारी समिति से ली गई यूरिया की बोरियों की जांच में निर्धारित 45 किलोग्राम वजन से साढ़े चार किलो तक कम खाद निकली।
विज्ञापन

सेवा भारती के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल की ओर से शिकायत किए जाने के बाद यहां बुधवार को छह बोरियों की जांच की गई तो घटतौली का खुलासा हुआ। मामले में सहायक आयुक्त सहकारिता ने गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
शाहगढ़ सरैया उमाशंकर शुक्ल ने बताया कि उन्होंने दुलापुर कला सहकारी समिति से 30 बोरी यूरिया खरीदी थी। जब उन्होंने खुद खाद की बोरियों का वजन कराया तो एक बोरी में 41.700 किलोग्राम, दूसरी में 44.400 किलोग्राम और तीसरी में 42.500 किलोग्राम खाद निकली। इस अनियमितता के संबंध में करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने अपने भाई दिनेश कुमार शुक्ल के जरिये मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

बुधवार को अपर जिला सहकारी अधिकारी डीके गर्ग और एडीओ को-आपरेटिव की टीम शिकायतकर्ता के घर पहुंची। टीम ने यूरिया की छह बोरियों का वजन किया तो प्रति बोरी आधा किलो से लेकर 4.5 किलोग्राम तक खाद कम मिली।
खाद की तौल के समय भाजपा के मंडल अध्यक्ष काशी प्रसाद मिश्र, मंडल महामंत्री राज कुमार और बीडीसी अनुरुद्ध पांडेय भी मौजूद थे। इन सभी ने घटतौली के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें