फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पहुंची यूरिया की रैक, समितियों पर भेजी जा रही खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूरिया की बढ़ती मांग को देखते हुए मंगलवार को इफको की 15,790 क्विंटल (31,580 बोरी) यूरिया रैक पहुंची। रैक आने के बाद विभाग ने समितियों पर खाद भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक शिशुपाल के अनुसार, 43 समितियों और 29 इफको केंद्रों में जहां यूरिया का स्टॉक शून्य या बेहद कम था, वहां 28,000 बोरी भेजी जा रही है। अब तक 29 इफको केंद्रों और 30 समितियों पर खाद पहुंच चुकी है। इसके अलावा 2,580 बोरी यूरिया बफर स्टॉक के रूप में सुरक्षित रखी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि किसानों को खतौनी के आधार पर सरकारी केंद्रों और निजी दुकानों से यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें