फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सबसे अधिक प्रसव कराने वाली तीन एएनएम सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानित एएनएम। - फोटो : सम्मानित एएनएम।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के स्वास्थ्य उपकेंद्र नेवादा, सरायमहेशा और अहुरी की एएनएम ने दस माह में सर्वाधिक प्रसव कराकर मिसाल कायम की है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम संजय चौहान, सीडीओ सूरज पटेल और सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने तीनों एएनएम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवतियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2024 में 20 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को नए प्रसव केंद्र के रूप में विकसित किया था। इन केंद्रों पर सितंबर 2024 से 20 जुलाई 2025 तक के कार्य का मूल्यांकन किया गया। मुसाफिरखाना ब्लॉक के अहुरी उपकेंद्र पर तैनात एएनएम सविता सोनकर ने इस अवधि में 105 सुरक्षित प्रसव कराकर जिले में पहला, फुरसमगंज के सरायमहेशा उपकेंद्र की एएनएम पूजा पटेल ने 104 सुरक्षित प्रसव कराकर दूसरा, तिलोई ब्लॉक के नेवादा उपकेंद्र पर तैनात एएनएम अंजूलता ने 83 प्रसव कराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें