फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समितियों पर नहीं पहुंची यूरिया, किसान परेशान

Thu, 21 Aug 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ओदारी साधन सहकारी समिति से यूरिया लेते किसान। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इस समय यूरिया की मांग बढ़ गई है। गौरीगंज स्थित इफको सेंटर व माधवपुर समिति पर बुधवार को भी यूरिया के लिए किसानों की भीड़ दिखी। अमेठी, भादर, संग्रामपुर, जायस, बहादुर में कई साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं पहुंची। वहीं, इफको सेंटर संग्रामपुर में यूरिया उपलब्ध नहीं होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निजी रैक नहीं आने से निजी दुकानों पर भी यूरिया की किल्लत चल रही है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से मंगलवार को दावा किया गया था कि रायबरेली जिले में निजी कंपनी की रैक आई है। इस रैक से 9,290 क्विंटल (18,580 बोरी) यूरिया जिले को मिली है, जिसमें से 6,150 क्विंटल (12,300 बोरी) यूरिया साधन सहकारी समितियों, 3,140 क्विंटल (6,280 बोरी) यूरिया निजी थोक विक्रेताओं को दी जाएगी। बुधवार सुबह तक 37 समितियों पर यूरिया पहुंचने की बात कही गई थी। इसके उलट, देर शाम तक यूरिया नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें