फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जिला अस्पताल में भर्ती किया गया डेंगू पीड़ित मरीज

Thu, 21 Aug 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में सोमवार को एंटीजन जांच में डेंगू की आशंका होने पर मरीज की एलाइजा जांच कराई गई थी। मंगलवार को डेंगू की पुष्टि होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि मरीज की हालत सामान्य है। गौरीगंज ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवक बुखार होने पर सोमवार को जिला अस्पताल उपचार के लिए आया था। डेंगू के लक्षण मिलने पर उसकी एंटीजन जांच की गई थी। उसी दिन एलाइजा जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद एहतियातन मरीज को भर्ती कर लिया गया। डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि मरीज की हालत बेहतर है। घबराने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतें और बुखार आने पर जांच करा उपचार कराएं।
विज्ञापन

1200 मरीजों ने कराया उपचार : जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 30 फीसदी बढ़ी है। बुधवार को फिजिशियन डॉ. शुभम की ओपीडी में मरीजों की सबसे अधिक भीड़ रही। मरीजों को चिकित्सीय सुझाव लेने के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बुखार के कई मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटने की बात सामने आ रही है। बुधवार को ओपीडी में 1,202 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिसमें से 615 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। चिकित्सकों ने 307 मरीजों की जांच कराई, जिसमें 128 मरीजों की टायफाइड, 100 की मलेरिया और 28 मरीजों की डेंगू की जांच हुई। हालांकि, किसी मरीज की डेंगू की पॉजीटिव रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें