फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर टिकी भावी प्रत्याशियों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बहुत जल्द चुनाव की तिथियों की घोषणा होने की संभावना है। इसके पहले जिला निर्वाचन विभाग मतदाता सूची व बूथ पर अव्यवस्थाओं को दूर करने में लगा हुआ है। इसके साथ ही आरक्षण सूची भी जारी होनी है।
विज्ञापन

इस बार के चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पद के आरक्षण में फेरबदल होना तय है। कई आरक्षित सीटें अनारक्षित हो जाएंगी और कई अनारक्षित सीटें आरक्षित करने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। संभावित प्रत्याशियों की निगाह भी आरक्षण पर टिकी हुई है। अध्यक्ष व सभासद की दावेदारी कर रहे संभावित प्रत्याशी अपनी-अपनी बिसात बिछाते हुए चुनाव में जीत का गुणा गणित अभी से लगाने में जुटे हैं।
जिले में चार निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें नगर पालिका परिषद गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत मुसाफिरखाना, अमेठी शामिल हैं। यहां पर अध्यक्ष पद के साथ ही सभासद (सदस्य) पद पर चुनाव आगामी दिनों में होना है।
विज्ञापन

अध्यक्ष व सभासद पद पर आरक्षण की स्थिति चक्रानुक्रम आरक्षण से तय होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस बार अध्यक्ष पद व सभासद की सीटों पर आरक्षण में बदलाव होने की प्रबल संभावना है। चुनाव का पूरा गणित आरक्षण पर ही टिका है। यदि सीट किसी वर्ग के लिए आरक्षित हो गई या आरक्षित से अनारक्षित हो गई तो फिर स्थितियां काफी बदल जाएंगी। ऐसी स्थिति में कई संभावित प्रत्याशी बिना चुनाव के ही मैदान से बाहर हो जाएंगे।
चारों निकायों में बढ़े कुल 16,929 मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करते हुए व 8,036 मृतकों का नाम सूची से बाहर करते हुए 31 अक्तूबर को अनंतिम सूची जारी की गई थी। इसके बाद एक से सात नवंबर तक दावा व आपत्तियां मांगी गई थीं। मिली आपत्तियों का निस्तारण 12 नवंबर तक किया जाएगा।
चारों निकायों में 30 मतदान केंद्र व 79 मतदान बूथ मौजूद हैं। इन बूथों का भौतिक सत्यापन जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित करके कराया जा रहा है। टीम को संवेदनशील, अति संवेदनशील, संवेदनशील प्लस बूथों का भी चिन्हांकन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें