फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरवा की ‘शेर’ राइफल पर स्मृति ईरानी की पोस्ट से अमेठी में बढ़ी सियासी चर्चा, कहा - बदलते भारत का प्रतीक

Tue, 25 Aug 2026 05:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

लोकसभा चुनाव के बाद अमेठी की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान जारी है। ऐसे समय में राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद स्मृति की ओर से अमेठी से जुड़े विषय पर पोस्ट साझा किए जाने को राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन
अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने पहली बार जिले से जुड़े विषय पर सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। कोरवा स्थित एके-203 राइफल फैक्ट्री में स्वदेशी ‘शेर’ राइफल के निर्माण और सफल परीक्षण का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे अमेठीवासियों के लिए गर्व का क्षण बताया। स्मृति की पोस्ट के बाद जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेठी में निर्मित ‘शेर’ सिर्फ एक राइफल नहीं, बल्कि बदलते भारत का प्रतीक है। यह देश की सुरक्षा के लिए अपनी सामर्थ्य, कौशल और निर्माण क्षमता पर भरोसे को दर्शाता है।

उन्होंने कोरवा स्थित फैक्ट्री की स्थापना और उसे आगे बढ़ाने की दिशा में किए गए अपने प्रयासों का भी उल्लेख किया। पोस्ट में अमेठी में तैयार राइफल को स्थानीय लोगों के लिए गौरव से जोड़ा गया। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में कोरवा की पहचान को भी उन्होंने रेखांकित किया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद अमेठी की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान जारी है। ऐसे समय में राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद स्मृति की ओर से अमेठी से जुड़े विषय पर पोस्ट साझा किए जाने को राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में पोस्ट को लेकर उत्साह है। कांग्रेस खेमे में भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

समर्थक स्मृति की पोस्ट को अमेठी के औद्योगिक और रक्षा क्षेत्र में बढ़ती पहचान से जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि कोरवा में स्वदेशी राइफल का निर्माण अमेठी के लिए गौरव की बात है। राजनीतिक जानकार इसे सीधे राजनीतिक सक्रियता से जोड़ने में सावधानी बरत रहे हैं, फिर भी लंबे अंतराल के बाद अमेठी से जुड़े विषय पर स्मृति की सार्वजनिक प्रतिक्रिया को महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद समर्थकों के बीच प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। ‘शेर’ राइफल के बहाने स्मृति का अमेठी से पुराना जुड़ाव भी चर्चा में आ गया है। पोस्ट में विकास और आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिए जाने से इसे अमेठी के औद्योगिक भविष्य से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें