फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कॉलेजों में पढ़ाई संग रोजगार का हुनर

Tue, 25 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 36 राजकीय इंटर कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा। कौशल विकास मिशन के तहत पांच व्यावसायिक ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं। कक्षा-11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं रुचि के अनुसार किसी एक ट्रेड का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन


इन विद्यालयों में कक्षा नौ से इंटर तक करीब 48 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्षों तक नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। विषय विशेषज्ञ सैद्धांतिक जानकारी के साथ प्रयोगात्मक अभ्यास भी कराएंगे। पाठ्यक्रम पूरा करने पर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र मिलेगा। इससे उन्हें उच्च शिक्षा के साथ नौकरी और स्वरोजगार के विकल्प तलाशने में मदद मिलेगी।


व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता विकसित करने के साथ आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षण मिलने से विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य का क्षेत्र चुन सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि व्यवस्था नई शिक्षा नीति के अनुरूप लागू की जा रही है। विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर पर कौशल आधारित शिक्षा देने के साथ प्रशिक्षण में सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अभ्यास दोनों पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें