फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेठी में ट्रेलर से भिड़ी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, ड्राइवर समेत 12 घायल; हादसे के बाद धू धू कर जली गाड़ी

Sat, 15 Feb 2025 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस धू धू कर जल उठी। 
विज्ञापन
डबल डेकर बस ट्रेलर से भिड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वोल्वो बस सामने जा रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर समेत एक दर्जन यात्री घायल हो गए। आनन फानन सभी घायलों को बस से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों के बस से उतरते ही बस में अचानक आग लग गई। बस धू धू कर जलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, बाजार शुकुल थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित किलोमीटर संख्या 59.4 टोल गेट के पास यह हादसा हुआ है।

सुबह करीब सात बजे ग्वालियर से यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस सामने जा रहे ट्रेलर में पीछे से टकरा गई है। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्राइवर समेत एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों के अलावा सभी यात्रियों को बस से उतर लिया, घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल पहुंचाया। इलाज के दौरान दो की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना के कुछ देर बाद ही अचानक बस में भीषण आग लग गई। बस धू धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि हादसे के पहले पुलिस ने सभी यात्रियों को और उनके सामानों को गाड़ी से बाहर निकाल दिया था।बस ग्वालियर से गोरखपुर जा रही थी। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गाजीपुर लेन में वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें