फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अप मालदा टाउन, पद्मावत एक्सप्रेस व पंजाब मेल निरस्त

Sun, 22 Dec 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिसंबर में ट्रेनाें के विलंब से संचालित होने व निरस्त होने से यात्री परेशान हैं। रविवार को अप मालदा टाउन, पद्मावत एक्सप्रेस व डाउन पंजाब मेल निरस्त रही तो लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर सहित कई ट्रेनें देरी से गौरीगंज आईं। ट्रेनों की प्रतीक्षा करने में यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन





एक पखवाड़े पहले शुरू हुआ ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला भी शुरू हो गया। रविवार को मालदा टाउन-आंनद विहार, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल निरस्त रही। शनिवार की रात दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी निरस्त रही। इसके अतिरिक्त दिन में सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ प्रयागराज के लिए संचालित लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर अपने निर्धारित समय 9:17 बजे के स्थान पर तीन घंटे विलंब से दोपहर 12:37 बजे आई।


इससे प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वाले लोगों को लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। सर्वाधिक परेशानी दिल्ली की यात्रा करने वाले लोगों को हुई। दिल्ली के लिए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक ट्रेन ही होने से लोगों को भीड़ के बीच मजबूरी में यात्रा करनी पड़ी। रविवार को मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक घंटे, देहरादून-वाराणरी जनता एक्सप्रेस और दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे देरी से गौरीगंज आई।
विज्ञापन



अप जनता एक्सप्रेस पंजाब मेल भी दो घंटे देरी गौरीगंज पहुंच रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में निर्माण कार्य के कारण ट्रेनें निरस्त रहीं तो कोहरे के कारण कुछ ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ। यात्रियों को समय -समय पर ट्रेन के आगमन व प्रस्थान से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें