फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निरस्त रही अप मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस

Mon, 03 Feb 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड के बीच ट्रेनों का परिचालन इन दिनों विलंब से हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। रविवार को अप मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त रही तो अन्य ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक का दोहरीकरण होने के बाद भी ट्रेनें विलंब से संचालित होने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। रविवार को अप मालदा टाउन-आनंदविहार एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अतिरिक्त वाराणसी-लखनऊ व इंटरसिटी भी रविवार को दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। ऐसे में दैनिक यात्री गौरीगंज पहुंचने के बाद कार्यालय की तरफ भागते नजर आए। हर कोई कोशिश में था कि कार्यालय पहुंच जाएं नहीं तो अनुपस्थित हो जाएंगे।


देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस व पंजाब मेल एक घंटे देरी से गौरीगंज पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। अप मालदा टाउन-आनंदविहार एक्सप्रेस पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार निरस्त थी। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें