फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेठी में बेटे को बचाने के लिए तालाब में कूदी मां, दोनों की डूबने से दर्दनाक मौत; गांव वाले देखते रहे

Wed, 29 Jul 2026 09:02 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में गहरे तालाब में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए मां ने छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमेठी में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के नुवावा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बेटा तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए मां ने बिना देर किए छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नुवावा गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा (23) किसी कारणवश गांव के गहरे तालाब में उतर गया और डूबने लगा। बेटे को संकट में देख उसकी मां गीता देवी (42) उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गईं। हालांकि, तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सके।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकालकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें