फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आस्था की टीम ने जीती खो-खो प्रतियोगिता

Wed, 29 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज जायस में मंगलवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में आस्था की टीम ने खो-खो प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। शतरंज, गोला फेंक और खो-खो प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन



खो-खो प्रतियोगिता में आस्था की टीम ने शानदार तालमेल और बेहतर प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम में निधि, पलक, आंचल, साधना और सलोनी शामिल रहीं। शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में काजल ने प्रथम और नंदिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में रवि कृष्णा प्रथम व अश्विनी कुमार द्वितीय रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में सिहाब प्रथम, जिलाजीत द्वितीय और विक्रम तृतीय स्थान पर रहे।


प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा, खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें