फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोरों से हो रही थी वसूली, चार गिरफ्तार; फर्जी आईडी, प्रेस कार्ड-माइक बरामद

Thu, 13 Aug 2026 07:24 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी दुकान बंद कराने की धमकी देकर रुपये मांगते थे। पुलिस ने उनके पास से फर्जी पहचान पत्र, प्रेस कार्ड, मीडिया माइक, नकदी और कार बरामद की। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
अमेठी में पकड़ा फर्जी नेटवर्क। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर डर दिखाकर वसूली करने वाले चार आरोपियों को गौरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पहचान पत्र, चार प्रेस आईडी कार्ड, दो मीडिया माइक, नकदी और कार बरामद हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों का चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस मेडिकल स्टोरों से वसूली की आशंका में जांच कर रही है।

विज्ञापन


स्टोर बंद कराने की धमकी देते थे

संग्रामपुर के मडौली गांव निवासी शुभम मिश्रा के अनुसार 12 अगस्त की गौरीगंज सराय भागमानी उनके मेडिकल स्टोर पर चार लोग पहुंचे। खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर जांच शुरू की और स्टोर बंद कराने की धमकी देते हुए रुपये मांगे। तीन हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये ऑनलाइन दिए। उन्हें उनकी पहचान पर शक हुआ। उन्होंने कार का पीछा शुरू कर दिया। चारों मुंशीगंज के पनियार चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर पहुंचे। 

वहां ड्रग इंस्पेक्टर बनकर जांच करने लगे और संचालक से रुपये मांगने लगे। पीछा करते हुए शुभम वहां पहुंच गए। उन्हें देखते ही आरोपी भागने लगे। शुभम ने साथियों की मदद से दौड़ाकर चारों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। तलाशी में दस्तावेज और नकदी बरामद हुई। 

इनको किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में रायबरेली के मिल एरिया क्षेत्र के खोर निवासी बृजेश कुमार पासवान, हरचंदपुर के डिडौली निवासी रत्नेश, गढ़ी खास निवासी अशोक कुमार और नगर कोतवाली के आजाद नगर निवासी वसीम खान शामिल हैं। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें