फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह पूर्वक शुरू हुआ उत्तर प्रदेश दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को समारोहपूर्वक तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर आयोजित मेले में किसान व वैज्ञानिकों के बीच संवाद हुआ व बच्चों के बीच प्रतियोगिता हुई तो रसोइयों ने पका कला में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद डीएम अरुण कुमार ने लोगों को शासन की योजनाओं कीजानकारी दी। इसके साथ ही किसानों व वैज्ञानिकों के बीच संवाद कराया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती के साथ बागवानी, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य के माध्यम से आय बढ़ाने की टिप्स दी। इस मौके पर रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता के साथ बच्चों के बीच वाद-विवाद, चित्रकला, पेंटिंग व निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अन्य विभागों ने स्टॉल के माध्यम से लोगों को योजना का जानकारी देते हुए पात्रों का चयन कर योजना से लाभान्वित किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा समेत अन्य बिन्दुओं पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें