फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा के लिए पांच सचल दल गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग पर प्रभावी रोकथाम के लिए डीआईओएस ने पांच सचल दल का गठन किया है। सचल दल 18 फरवरी से पांच मार्च तक परीक्षा के दौरान बिना पूर्व सूचना के केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगा। निरीक्षण के दौरान नकल मिलने या परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने की दशा में कार्रवाई कर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देंगे। दल में शामिल सदस्य डीआईओएस के संपर्क में रहकर केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही दायित्वों का संपादन करेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन लाल वर्मा ने अनुचित साधन प्रयोग पर प्रभावी रोक-थाम के लिए शनिवार को पांच सचल दल के गठन को अंतिम रूप दिया। सभी सचल दल में एक प्रभारी व चार शिक्षक शामिल रहेंगे। डीआईओएस की ओर से सचल दल को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रभारी के दिशा निर्देशन में कार्य करते हुए परीक्षा केद्रों पर अनुचित साधनों के प्रयोग पर अंकुश लगाने के साथ ही उनके संपर्क में रहेंगे। दल जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र पर अचानक पहुंचकर सघन निरीक्षण करेगा। दल को अनुचित साधन का प्रयोग करते मिलने पर छात्र समेत कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने का अधिकार रहेगा। गठित सचल दल के नामित अधिकारियों/कर्मचारियों को परीक्षा शुरू होने से पहले कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
डीआईओएस होंगे सचल दल के मुख्य प्रभारी
परीक्षा के दौरान केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए गठित सचल दल का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी डीआईओएस की होगी। पहले सचल दल में डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा के साथ अनिल कुमार राविया, सरोज सिंह व राम अवध पाल, दूसरे सचल दल का प्रभार बीएसए विनोद कुमार मिश्र के पास होगा। उनके साथ बीईओ शिव कुमार मौर्या, डॉ. रमेश सिंह व गरिमा यादव तो वित्त एवं लेखाधिकारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव के नेतृत्व वाले तीसरे सचल दल में शिवमूर्ति यादव, दानबहादुर कश्यप व कल्पना जायसवाल रहेंगी। चौथे सचल दल में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र के साथ रघुनाथ मौर्या, सुरेश बहादुर सिंह व कविता रावत तथा पाचवें सचल दल में संदीप चौधरी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज के साथ गीता गुप्ता, उदय प्रकाश मौर्य व अशोक कुमार कश्यप को नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन लाल वर्मा ने कहा कि जिले में नकल विहीन व शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर नकल नहीं होने दी जाएगी। जीजीआईसी में मॉनीटरिंग सेल से ऑनलाइन निगरानी होगी। सचल दल प्रतिदिन अलग-अलग तहसीलों में जाएगा। किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें