फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास शनिवार दोपहर बाद ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली वार्ड के मोहल्ला मान मिश्र का पुरवा निवासी निवासी प्रदीप (25) शनिवार बाद बाइक से किसी काम के सिलसिले में शहर आ रहे थे। वे टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में प्रदीप पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रदीप को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रदीप की मौत की सूचना से पूरे मान सिंह मोहल्ले के साथ ही परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें