फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेमौसम बारिश से शादी-ब्याह में अड़चन

Wed, 06 May 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज ​स्थित लॉन में बारिश से भीगा टेंट। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ज्येष्ठ में बदला मौसम का मिजाज सहालगों पर भारी पड़ रहा है। बेमौसम बारिश व आंधी ने लोगों को गर्मी से जरूर राहत पहुंचाई लेकिन विवाह आयोजन से जुड़ी खुशियों पर पानी फेर दिया। मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हुई बारिश ने शादी-ब्याह के आयोजनों की रफ्तार थाम दी। खुले मैदानों में सजे पंडाल भीग गए, टेंट टपकने लगे और रास्ते कीचड़ में बदल गए, जिससे मेहमानों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। अतिथियों के स्वागत की तैयारियां भी पटरी से उतर जाने से आयोजकों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



मांगलिक कार्यक्रम वाले घरों में खुशी के माहौल के बीच आंधी व बारिश ने चिंता व परेशानी भी बढ़ा दी है। ग्रामीण इलाकों में बरात के स्वागत की तैयारियां बारिश में फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार को दिन भर होती रही बारिश से कुर्सियां, कालीन और सजावट का सामान भीगने से बैठने की व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। भोजन बनाने वाले स्थानों पर पानी भर गया, वहीं बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई।


कच्चे रास्तों पर जलभराव हो जाने से मेहमानों के साथ ही बरात में शामिल होने वालों को भी काफी मशक्कत उठाना पड़ी है। कई जगह दूल्हे की गाड़ी तक पहुंचाने में भी काफी परेशानी हुई। अचानक बदले मौसम ने मिजाज से आयोजकों को आनन-फानन में वैकल्पिक इंतजाम करने पर भी विवश होना पड़ा है। तिरपाल और प्लास्टिक शीट लगाकर किसी तरह कार्यक्रमों को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


बेमौसम बारिश का असर खेत-खलिहानों तक भी दिख रहा है। खुले में रखा भूसा और अनाज भीगने से किसानों को भी नुकसान हुआ है। सुरेश कुमार ने बताया कि अचानक हुई बारिश से जानवरों के चारे के लिए रखा भूसा खराब हो गया। वहीं राकेश तिवारी और वेद प्रकाश ने चारा सुरक्षित रखने में परेशानी की बात कही। हालांकि सब्जी, मूंग और उड़द की फसलों को इससे कुछ फायदा मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है। मौसम के उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ा है। अचानक सर्द हुए मौसम से ओपीडी में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं।

अभी होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें