फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपंजीकृत स्कूलों पर कसेगा शिकंजा

Sat, 04 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अमान्य विद्यालयों को तत्काल बंद कराने का आदेश दिया है। साथ ही ऐसे स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का प्रवेश नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में दिलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि बीईओ अपने-अपने क्षेत्र में संचालित सभी बगैर मान्यता वाले विद्यालयों को चिह्नित जांच करें। किसी भी स्थिति में ऐसे स्कूलों का संचालन नहीं होना चाहिए। कहा कि अमान्य विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। ऐसे संस्थानों में न तो मानक के अनुरूप संसाधन उपलब्ध रहते हैं और न ही प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था होती है। इस कारण बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

ये अभिभावकों को झासा देकर उनका शोषण भी करते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी। इसमें किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में संचालित हैं 2668 पंजीकृत विद्यालय
जिले में एक केंद्रीय विद्यालय संचालित है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से 1570 परिषदीय विद्यालय, 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, 39 राजकीय हाईस्कूल व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चल रहे हैं। वहीं 67 सहायता प्राप्त विद्यालयों में से 33 बेसिक और 34 माध्यमिक विभाग के शामिल हैं। इसके अलावा बेसिक और माध्यमिक में कुल 951 निजी विद्यालय पंजीकृत हैं। इनमें बेसिक विभाग के 537 विद्यालय एक से पांच तक और छह से आठ तक 258 व माध्यमिक में 156 विद्यालय चल रहे हैं। वहीं 28 मदरसा संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें