फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 22 को आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति, करेंगी गृह प्रवेश

Tue, 13 Feb 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के मेदनमवई में निर्मित केद्रीय मंत्री के आवास की दीवारों पर बनी श्रीराम जी की पेंटिंग।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 22 फरवरी को गौरीगंज के मेदन मवई स्थित नवनिर्मित आवास में विधि-विधान से पूजन कर गृह प्रवेश करेंगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि अमेठी में सांसद का आवास होगा। सांसद ने अपना वादा पूरा करने के लिए मेदनमवई में 11 बिस्वा भूमि का बैनामा लेने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आगामी 22 फरवरी को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजन कर केंद्रीय मंत्री गृह प्रवेश करेंगी।
नवनिर्मित आवास की दीवारों पर प्रभु श्रीराम, बजरंगबली सहित अन्य देवताओं की पेंटिंग बनाई जा रही है। सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि 22 फरवरी को सांसद स्मृति ईरानी के घर का गृह प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें