फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मार्च को अमेठी आएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 22 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहीं हैं। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी। बैठक में वह मौसम की मार से बर्बाद हुई किसानों की फसलों के आंकड़े व सहायता राशि देने की चल रही कवायद की समीक्षा कर सकती हैं।
विज्ञापन

इसके बाद स्मृति कुछ कार्यकर्ताओं के घर शोक संवेदना व्यक्त करने जा सकती हैं। सीडीओ प्रभुनाथ ने जिला योजना की बैठक 22 मार्च को होने की पुष्टि की है। बताया कि अभी केंद्रीय मंत्री के कार्यालय से लिखित कार्यक्रम नहीं आया है। वहीं, स्मृति ईरानी ने डीएम अरुण कुमार को पत्र भेजकर 22 मार्च को होने वाली जिला योजना समिति की बैठक में क्षेत्र के आठ लोगों को नामित करने को कहा है।
पत्र में ग्राम प्रधान कठौरा एसबी सिंह, पीढ़ी ग्राम प्रधान ऊषा देवी, कोहरा ग्राम प्रधान संध्या सिंह, कस्थुनी पूरब ग्राम प्रधान दिनेश मौर्य, राजापुर उसरा ग्राम प्रधान राजकुमार पासी, पूरे नंदा ग्राम प्रधान शिवशंकर पासी, एनजीओ संचालक राजेश कुमार अग्रहरि व महिला प्रतिनिधि के रूप में पूरब गौरा निवासी बिंदु सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें