फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला छात्रावास का केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण

Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 22 करोड़ की लागत से बने महिला छात्रावास व विभागीय भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

बुधवार को राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। नव निर्मित भवन महिला छात्रावास ‘ऊर्जा’ तथा इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भवन का लोकार्पण व उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी व संस्थान के निदेशक आचार्य सुधीर कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान ‘ज्ञानार्पण पत्रिका’ का विमोचन भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें