फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खंभे से टकराई बेकाबू कार, युवक की मौत

Sat, 06 Apr 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज इलाके में बृहस्पतिवार की रात लखनऊ की ओर से आ रही एक कार जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी के बेटे की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने वाहन व शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गाजीपुर शहर निवासी दिनेश कुमार सिंह जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में कुष्ठ रोग सहायक के पद पर तैनात हैं। उनके साथ उनका 28 वर्षीय बेटा सुजीत यादव भी रहता था। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से तीन अन्य साथियों के साथ कार से लखनऊ गया था। बृहस्पतिवार की रात लखनऊ से वह लोग लौट रहे थे। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्हौना रायबरेली मार्ग पर गंभीरशाह गांव के पास पहुंचे ही थे, तभी अचानक एक जंगली जानवर सड़क पर आ गया।
विज्ञापन

जंगली जानवर को बचाने के लिए बाई तरफ चल रही कार को चालक ने अचानक दाहिनी ओर मोड़ दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के दाहिनी तरफ लगे बिजली के खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे के पूरे हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार चला रहे स्वास्थ्य कर्मी पुत्र सुजीत यादव की हालत गंभीर देखकर साथ में मौजूद लोग उसे सीएचसी, सिंहपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सच्चिदा नंद राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बीमार पिता का सहारा था सुजीत

मृतक सुजीत के पिता दिनेश यादव सीएचसी में ही कुष्ठ रोग विभाग में सहायक के पद पर पिछले काफी समय से कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, ऐसी स्थिति में बेटा ही मेरा सहारा था। वो मुझसे बिना बताए लखनऊ स्थित किसी काम से गया था, और देर रात आते समय हादसे का शिकार हो गया। इतना कहकर वह फफक कर रोने लगे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां फूला देवी सदमे में हैं। स्वास्थ्य कर्मी उन्हें बार-बार ढांढस बंधा रहे थे।


डेढ़ वर्ष पहले विवाह बंधन में बंधा था
मृतक सुजीत का विवाह सुनीता के साथ डेढ़ वर्ष पहले ही हुआ था। सुनीता बच्चे की मां बनने वाली हैं। उसे यकीन ही नही हो रहा है कि उसका पति अब उसके साथ नहीं है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। मृतक सुजीत यादव की मां फूला देवी ने बताया कि उनके बेटे की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उनकी बहू गर्भवती है।
इनसेट

सड़क के अंदर लगा पोल बना दुर्घटना की वजह

बेटे की मौत से गमजदा पिता दिनेश यादव ने बताया कि पूरे गंभीरशाह में सड़क के अंदर पोल लगा हुआ है। जिसके चलते मेरे बेटे की जान चली गई। उनका कहना है कि यदि पोल सड़क के बाहर लगा होता तो शायद हमारा बेटा हमारे साथ होता। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां इससे पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
इनसेट
एक सप्ताह में चार की सड़क हादसों में जा चुकी जान
जिले में आए दिन सड़क हादसों में लोगोें की जान जा रही है। तीन अप्रैल को ही गौरीगंज के पूरे विन्ध्या मजरे धारूपुर में गफ्फार की नौ साल की बेटी जोया की ट्राली से कुचलकर उनके सामने मौत हो गई थी। चार अप्रैल को जगदीशपुर के बाबूपुर सरैंया गांव निवासी रामबरन की साइकिल में ट्रक की टक्कर लगने से जान चली गई थी। 29 मार्च को फुरसतगंज में रात को सड़क किनारे टहलते समय मो. नसीम व उनके बेटे सईद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। करीब छह लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें