अमेठी। ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने पति सहित तीन लोगों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच व कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के पूरे सोरहियन मजरे कोरारी गिरधरशाह गांव निवासी सुरेश चंद्र प्रजापति की पुत्री ममता ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसका विवाह मई 2013 में ककवा निवासी राम सजीवन प्रजापति के पुत्र गंगाराम से हुआ है। विवाह के एक वर्ष तक आपसी मनमुटाव के बीच कुछ ठीक-ठाक रहा।
पीड़िता का आरोप है कि पति गंगाराम हमेशा मारपीट करता है। एक अप्रैल को पति ने उसे मारा पीटा और गर्म तवा से चेहरा हुआ शरीर जला दिया। बचाव के लिए वह शोर मचाती रही लेकिन घर में मौजूद अन्य ससुराली जन उसे बचाने नहीं आए।
पीड़िता के दो बेटे एक 10 वर्षीय और एक 5 वर्षीय है। बीते 3 अप्रैल को वह अपने भाई के साथ ससुराल से मायके पहुंची। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।