फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेकाबू पिकअप बाइक सवार पर पलटी, एक की मौत

Mon, 25 Dec 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कालिकन मार्ग स्थित बलभद्रपुर मोड़ के पास अनियंत्रित लकड़ी लदी पिकअप बाइक को टक्कर मारकर एक अन्य बाइक सवार को रौंदते हुए पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक व दूसरी बाइक पर सवार युवक को सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को भर्ती कर उपचार शुरू किया। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के ईश्वरपुर अमेरूआ गांव निवासी सुंदर मौर्य (32) और बहेलियापुर गांव निवासी विजय कुमार वर्मा (23) अमेठी शहर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करते हैं। शनिवार की देररात दुकान से काम समाप्त कर दोनों अपनी अलग-अलग बाइक से अमेठी कालिकन मार्ग से घर जा रहे थे। रास्ते में बलभद्रपुर गांव के समीप तेज रफ्तार लकड़ी लदी अनियंत्रित पिकअप ने विजय की बाइक में टक्कर मारी, विजय बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। अनियंत्रित पिकअप ने सुंदर मौर्य की बाइक को रौंदते हुए पलट गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों व अन्य राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकल गया। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुंदर मौर्य को मृत घोषित कर दिया। घायल विजय कुमार काे भर्ती कर उपचार शुरू किया। घटना के बाद पिकअप छोड़ चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। मृतक युवक के परिजन देर रात तक हंगामा काटते रहे।
मौके पर एसडीएम प्रीति तिवारी, सीओ लल्लन सिंह और प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी पहुंचे। आक्रोशित परिजन को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतक के परिजन अर्जुन मौर्य की तहरीर पर पिकअप समेत एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें