फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुरस्कृत होंगे गोवंश की बेहतर देखभाल करने वाले केयर टेकर

Mon, 25 Dec 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर डीएम ने नई पहल शुरू की है। अब बेहतर ढ़ंग से गोआश्रय केंद्र पर गोवंश की देख-रेख करने वाले केटर टेकर को नगद पुरस्कार मिलेगा। वहीं ग्राम प्रधान, सचिव व पशुचिकित्सा अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सीवीओ की अध्यक्षता में टीम मूल्यांकन करेगी। डीएम ने कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक करते हुए गोआश्रय केंद्र में मौजूद सुविधाओं का सत्यापन करते हुए ठंड से गोवंश के बचाव व भरण-पोषण की व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया है। जिले में संचालित 102 गोआश्रय केंद्र में 17652 गोवंश संरक्षित है। संरक्षित गोवंश की बेहतर देखभाल के प्रति डीएम राकेश कुमार मिश्र संजीदा हैं।
विज्ञापन

गोवंशों को हरे चारे के साथ पोषाहार दिलाने का प्रबंध करने के बाद डीएम नोडल अफसर से निरीक्षण कराकर समीक्षा कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट में नोडल अफसरों के साथ बैठक कर गोआश्रय केंद्र में मौजूद सुविधाओं का सत्यापन करते हुए ठंड से बचाव के लिए काऊ कोट व आश्रय केंद्र काे तिरपाल से ढ़कने का निर्देश दिया। बैठक में गोआश्रय केंद्र में संरक्षित गोवंश के संरक्षण में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से सीवीओ डॉ. जेपी सिंह ने गोवंश को बेहतर संरक्षण करनेे वाले पशुचिकित्सा अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों व केयर टेकरों को पुरस्कृत करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद डीएम प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सीवीओ की अध्यक्षता में टीम गठित कर कार्य का मूल्यांकन कराने को कहा।
डीएम ने बताया कि बेहतर ढ़ंग से गोवंश संरक्षण करने के बाद मूल्यांकन टीम की ओर से चयनित केटर टेकर को पहला पुरस्कार 10 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 75 सौ तथा तीसरा पुरस्कार पांच हजार रुपया दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी ब्लॉक के एक ग्राम प्रधान, सचिव व पशु चिकित्साधिकारी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरस्कार आश्रय केंद्र में भूसा, हरे चारे की व्यवस्था, पशु आहार की व्यवस्था, पशुओं के रखरखाव व देखभाल तथा सहभागिता योजनांतर्गत दिए गए पशुओं की संख्या के आधार पर दिया जाएगा। मूल्यांकन की जिम्मेदारी सीवीओ के साथ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप पांडेय व डीपीआरओ श्रीकांत यादव को दी गई है।
बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीडीओ तेजभान सिंह, एसडीएम सविता यादव, प्रीति तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, उपनिदेशक कृषि डॉ. एलबी यादव समेत अन्य नोडल अधिकारी एवं बीडीओ तथा पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें