फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुकान में घुसी बेकाबू कार, चार लोग घायल

Tue, 26 Nov 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी कस्बे में सोमवार को बेकाबू कार सड़क किनारे दुकान में घुस गई। हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन



अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर सोमवार को टीकरमाफी कस्बे में अनियंत्रित कार सड़क किनारे दुकान में घुस गई। इस बीच मौका पाकर कार सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। हादसे में टीकरमाफी गांव निवासी पूनम व उसके देवर सुनील कुमार और पास में दुकान करने वाले भीमी गांव निवासी लाल बहादुर व विनोद सोनी घायल हो गए। घायलों को लोगों ने अमेठी सीएचसी पहुंचाते हुए पुलिस को सूचना दी।

सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। एसएचओ ईशनारायण मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें