फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परीक्षा में शामिल हुए 97.81 प्रतिशत विद्यार्थी

Tue, 26 Nov 2024 04:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। निपुण एसेसमेंट टेस्ट या नैट में पहले दिन कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गई, जिसमें कुल नामांकित 51801 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष कुल 50666 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इस तरह 97.81 प्रतिशत विद्यार्थी पहले दिन की परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी व अन्य विभागों के अधिकारी केंद्रों पर घूमकर निरीक्षण करते रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चों की कॉपी परख एप पर अपलोड करने के बाद कई केंद्रों पर दिक्कत आई, जिसमें डेटा सेव हो गया, लेकिन देर शाम तक सिंक नहीं होने से शिक्षक परेशान रहे।
विज्ञापन



निपुण एसेसमेंट टेस्ट में पहले दिन जिले के 1335 परिषदीय, प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे बच्चों की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे के बीच हुई। वहीं कई परीक्षा केंद्रों पर करीब आधे घंटे बाद शुरुआत हो पाई। परीक्षा केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद उन्हें क्रम से बैठाया गया और प्रश्नपत्र वितरित किए गए। इसके बाद सभी बच्चों को बारी-बारी बुलाकर सबसे पहले उनकी ओएमआर शीट भरी गई।


इसके बाद उनसे मौखिक प्रश्न पूछकर शिक्षकों ने उसके सही जवाब के आगे वाले गोले को काली पेन से भरा। खंड शिक्षा अधिकारी गौरीगंज अर्जुन सिंह ने बताया कि ब्लॉक के सभी केंद्रों पर परीक्षा का शांतिपूर्ण संचालन हुआ है। मंगलवार को भी परीक्षा के दौरान बेहतर उपस्थिति के लिए कहा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि नैट परीक्षा का पहला दिन अच्छा रहा, दूसरे दिन शत-प्रतिशत उपस्थिति का लक्ष्य है।
विज्ञापन





भेटुआ, अमेठी, शाहगढ़, जामो में 99 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति
विकासखंड अमेठी में 99.62 प्रतिशत, बहादुरपुर में 98.15, भादर में 97.60, भेटुआ मं 99.74, गौरीगंज में 98.48, जामों में 99.23, संग्रामपुर में 98.28, शाहगढ़ में 99.38, सिंहपुर में 98.35, तिलोई में 97.8 प्रतिशत उपस्थिति रही। वहीं मुसाफिरखाना में सबसे कम 94.37 प्रतिशत तो जगदीशपुर में 96.54, शुकुलबाजार में 96.63 प्रतिशत उपस्थिति रही।



सिंहपुर में 7300 में से 7200 बच्चों ने दी परीक्षा
इन्हौंना। सिंहपुर ब्लाॅक क्षेत्र के 118 परिषदीय विद्यालयों में निपुण एसेसमेंट टेस्ट कराया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों की ओएमआर सीट भरी। खंड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर हरिओम तिवारी ने बताया कि 118 विद्यालयों में 7300 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें लगभग 7200 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा में पूर्ण पारदर्शिता का पालन किया गया है। मॉडल प्राइमरी स्कूल खारा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में सभी छात्र उपस्थित रहे।



जगदीशपुर में 96.5 प्रतिशत रही उपस्थिति
जगदीशपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में निपुण एसेसमेंट टेस्ट में 96.5 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मऊ, हरपाल पुर, प्राथमिक विद्यालय मीरापुर में बच्चों की उपस्थिति बेहतर रही। परीक्षा के नोडल राजीव सिंह ने बताया कि विकास क्षेत्र के कुल 106 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक दो और तीन के बच्चों की परीक्षा हुई। मंगलवार को कक्षा चार से आठ तक के 134 परिषदीय विद्यालयों में टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें