फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 140 करोड़ से चौड़ा होगा ऊंचगांव-दूधाधारी मार्ग

Mon, 17 Nov 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊंचगांव से महोना-किशनी होते हुए दूधाधारी तक जाने वाला अन्य जिला मार्ग अब चौड़ा होने जा रहा है। साढ़े नौ किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस कार्य के लिए 140 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने 12 माह में सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। मार्ग के सुधरने पर क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से बनी जाम और आवागमन की दिक्कतों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



ऊंचगांव, महोना, मियां का पुरवा, शेखवापुर, काजीपुर, मरदानपुर, जैनबगंज, पूरे अमेठियन, पूरेदयाल और किशनी समेत अन्य गांवों के लगभग एक लाख लोग इस मार्ग से रोजाना आवागमन करते हैं। खराब सड़क और सिंगल लेन होने के कारण लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ती है। जगह-जगह गड्ढों से वाहन धीमी गति में चल रहे हैं। बड़े वाहनों का पास होना चुनौती बन गया है। बारिश में पानी भरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।


महोना निवासी रामकुमार ने बताया कि संकरे मार्ग पर दो वाहनों के निकलने पर रुकना पड़ता है। इससे सफर का समय बढ़ जाता है। किशनी के अनिल सिंह ने कहा कि खराब सड़क के कारण बच्चों को विद्यालय पहुंचने में दिक्कत होती है। दूधाधारी निवासी गोविंद के अनुसार बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रमेश चंद्र ने कहा कि चौड़ीकरण कार्य की तैयारी पूरी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण आरंभ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें