फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत

Mon, 17 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। मुंशीगंज के कोरियानी गांव निवासी बाबूलाल (60) की शनिवार रात सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



मोनू ने बताया कि उनके पिता बाबूलाल खेती-किसानी करते थे। शनिवार शाम वह पैदल भुसियावां सामान लेने गए थे। लौटते समय अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर चला गया। स्थानीय लोगों ने बाबूलाल को मुंशीगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।



इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी भवना, बेटियां आशा वंदना और अंतिमा, बेटा शिवम व मोनू बिलख रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर रफ्तार का दबाव बढ़ने से हादसों की आशंका बनी रहती है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी के अनुसार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें