फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 50 मीटर दौड़ में उमेश व सुमित विजेता

Tue, 03 Dec 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। ब्लाक संसाधन केंद्र तिलोई पर सोमवार को दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें सिंहपुर, तिलोई, बहादुरपुर के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर पर सिंहपुर के उमेश पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक स्तर पर में तिलोई के सुमित ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में तिलोई की प्रियांशी पहले स्थान पर रहीं तो कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में बहादुरपुर के राज और बालिका वर्ग में रोहिणी ने पहला स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आलोक, बालिका वर्ग में प्रियांशी, छूकर पहचानों में शिव कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।


प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ राम किशन कश्यप ने किया और जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। बीईओ ने बताया कि तहसील स्तर के विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर संतोष तिवारी, कामता प्रसाद दीक्षित, कीर्ति मिश्रा, माधवेंद्र प्रताप सिंह, शशि कुमारी सिंह, सतीश शर्मा, विजय सिंह, कुलदीप साहू सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें