फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख को दी गाली, दो पर केस

Tue, 03 Dec 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। सोशल मीडिया पर क्षेत्र की पूर्व महिला ब्लॉक प्रमुख पर अभद्र टिप्पणी और गाली देने का ऑडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऑडियो फरवरी का बताया जा रहा है। अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन




रामगंज थाना क्षेत्र के संसारीपुर गांव निवासी राजेश मौर्य ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि फरवरी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख उनकी पत्नी सुमित्रा देवी ने साधन सहकारी समिति रामगंज में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत डीएम से की थी। मामले की जांच के लिए नामित अफसर ने फोन कर उन्हें बुलाया। इसके बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख संग वह मौके पर पहुंचे। वहां से लौटते समय गनीपुर संसारीपुर गांव निवासी शरद प्रकाश सिंह व समिति अध्यक्ष उनके पुत्र सौरभ सिंह अपने साथियों संग पहुंचे और विवाद करने लगे। हालांकि, भयवश उन्होंने मामले की शिकायत नहीं की थी। तब से पूर्व महिला ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से जुड़ा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें