फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Thu, 18 Jul 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। मातम करके मंगलवार की रात घर लौट रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन


कमरौली थाना क्षेत्र के जाफरगंज निवासी महताब (20) गांव के ही समीर (18) के साथ जगदीशपुर थाने के बाबूपुर सरैया में मंगलवार की रात मुहर्रम में मातम करने गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से दोनों लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से दोनों गिर कर घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें