फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Sat, 24 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में कादूनाला चौकी के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाराबंकी के घुंघटेर के जमुआ गांव निवासी रोहित उर्फ खुनखुन (25) और अटहरा गांव निवासी बृजेश उर्फ ग्लोस (22) के रूप में हुई। दोनों प्रतापगढ़ के पट्टी स्थित मुर्गी फार्म पर काम करने जा रहे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर वाहन और चालक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के कठवा कटरियां गांव निवासी मुन्नीलाल ने बताया कि उनके दामाद रोहित बाइक से अपने दूर के रिश्तेदार बृजेश के साथ प्रतापगढ़ जा रहे थे। रास्ते में कादूनाला चौकी के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज गति से जा रहा था। सामने से आ रहे वाहनों की रोशनी के बीच चालक बाइक को देख नहीं पाया।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के एसओ अजयेंद्र पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल के जरिये उनकी पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें