फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.85 करोड़ की धांधली के मामले में दो शिक्षक निलंबित

Sat, 01 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त व लेखाधिकारी कार्यालय में करीब 1.85 करोड़ की धनराशि के अनियमित लेनदेन के मामले में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, विभाग का बाबू लंबे समय से गायब है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। मामले में डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच भी कराई है, जिसके बाद दो शिक्षकों के निलंबन को पहली कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन



डीएम निशा अनंत ने मामले की जांच के लिए जनवरी में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र की अगुआई में डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी व जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार शर्मा को जांच कमेटी का सदस्य बनाया था। तीनों अधिकारियों ने जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।


इसके बाद कार्रवाई का इंतजार हो रहा था। फिलहाल दो शिक्षकों का निलंबन हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि जगदीशपुर के शिक्षक श्रवण कुमार दुबे और गौरीगंज के शिक्षक शैलेश चंद्र शुक्ल को निलंबित किया गया है। इन दोनों शिक्षकों के बैंक खाते में अनियमित रूप से धन भेजने का मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं कुल कितना धन, कितने बैंक खातों में भेजा गया है, यह जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं की गई है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक करीब छह लोगों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन





कनिष्ठ लिपिक पर दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी
वित्त व लेखाधिकारी कार्यालय से बिना सूचना के गायब कनिष्ठ लेखा लिपिक मनोज कुमार मालवीय पर केस दर्ज कराया जा चुका है। वित्त व लेखाधिकारी किशन गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मनोज कुमार बिना सूचना दिए दो दिसंबर 2024 से कार्यालय से गायब हैं। शिक्षकों का वेतन भी वही बनाते थे। उनके अनुपस्थित रहने पर संबंधित अभिलेख की तलाश की गई तो वह नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि संबंधित सभी अभिलेख उन्हीं के पास थे। इससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें