फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रजबहा में नहीं आ रहा पानी, न ही समिति पर मिल रही खाद

Wed, 16 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में बिजली, पानी, चकबंदी, नलकूप, खाद सहित कई समस्याएं आई। सीडीओ सान्या छाबड़ा के समक्ष आईं 13 शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक सभागार में आयोजित समाधान दिवस में सीडीओ ने किसानों की समस्याओं को सुना। सीडीओ ने मातहतों को निर्देशित करते हुए एक हफ्ते में सभी समस्याओं के निस्तारण का आदेश दिया। समस्या का निस्तारण न होने पर आगामी 20 सितंबर को तिलोई में किसान दिवस के अवसर पर पहुंच अपनी शिकायत करने को कहा है।
इस मौके पर उप कृषि निदेशक डाॅ. लाल बहादुर यादव, जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के प्रभारी डॉ आरके आनंद, एक्सईएन सिंचाई धर्मेंद्र वर्मा, राजकीय कृषि बीज भंडार सिंहपुर प्रभारी डॉ पवन वर्मा, बीटीएम नीरेश कुमार, आनंद कुमार, अनुज, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छलका किसानों का दर्द
मत्तेपुर निवासी किसान विवेक त्रिपाठी व रस्तामऊ के राम कुमार ने सिंहपुर रजबहा में पानी टेल तक न पहुंचने व सोसाइटी में खाद न मिलने की शिकायत की। जितेंद्र बहादुर सिंह व श्रवण पाल ने गांव महमूद सराय मजरे आजादपुर में दो माह से नलकूप खराब होने व पाइप लाइन में समस्या होने से सिंचाई में दिक्कत की होने की बात बताई।
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के तहसील अध्यक्ष नंदकुमार पांडेय सिंहपुर में सीएचसी पर सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे की सुविधा न होने व आधार कार्ड में संशोधन के लिए दूर जाने को लेकर समस्या होने से निजात दिलाने की मांग की। महेशपुर कैथागांव के राघवेंद्र मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, कौशल सिंह, रामसरन ने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाएं।
गो आश्रय केंद्र सिंहपुर पर कर्मचारियों द्वारा पैसा मांगने की शिकायत की। सातनपुरवा के आशाराम ने राजकीय हाईस्कूल में अध्यापकों की कमी की शिकायत की। रामसेवक ठकुराइन का पुरवा मजरे पन्हौंना ने हदबरारी में धांधली करने, कुकहा रामपुर निवासी बासुदेव सिंह ने चकबंदी को लेकर शिकायत की। खरावां गांव के धर्मानंद शुक्ला ने पिता की बंदरों द्वारा काटने से मौत को लेकर शासन द्वारा आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें