फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी नपं के सदन में दिखेंगे दो पुराने सभासद

Mon, 15 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत के 12 सदस्यीय सदन में महज दो पुराने चेहरे देखने को मिलेंगे। दोनों सभासद जिन वार्डों से पिछली बार जीते थे, उन्हीं वार्ड से इस बार भी जीत दर्ज की है। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 12 वार्ड है। इसमें वार्ड नंबर एक की निवर्तमान सभासद पुष्पा कनौजिया मौजूदा चुनाव में भी प्रत्याशी थीं। इसी तरह वार्ड संख्या-आठ की निवर्तमान सभासद शबाना परवीन, वार्ड संख्या नौ से निवर्तमान सभासद अभिषेक सिंह उर्फ सोनू गौतम, तथा वार्ड संख्या-11 के निवर्तमान सभासद आशुतोष मिश्र पुन: इसी वार्ड से चुनाव मैदान में थे। सभी ने जनता के बीच पहुंचकर अपने द्वारा कराए गए कार्यों का हवाला दिया और उनका समर्थन मांगा। जनता ने इनमें से महज वार्ड आठ की शबाना परवीन व नौ के सोनू सिंह गौतम पर दोबारा भरोसा जताया। वार्ड संख्या एक की पुष्पा कनौजिया व 11 के आशुतोष मिश्र को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

इसी तरह, वार्ड संख्या दो के निवर्तमान सभासद रामानंद ने अपनी पत्नी को इसी वार्ड से ज्ञानमती को चुनाव लड़ाया। जनता ने इन्हें दोबारा सदन नहीं भेजा। इसी तरह वार्ड संख्या-10 के निवर्तमान सभासद अकील ने इस बार अपनी पत्नी हाशमी बानो को इसी वार्ड से मैदान में उतारा लेकिन वे भी जनता का समर्थन हासिल नहीं कर सके। वार्ड संख्या-12 की निवर्तमान सभासद अंजना जायसवाल की जगह इस बार उनके पति कामता जायसवाल ने चुनाव लड़ा और विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें