फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो एनसीसी कैडेट बने अग्निवीर

Tue, 24 Sep 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आरआरपीजी कॉलेज के छात्रों का अ​ग्निवीर में चयन होने पर मिठाई ​खिलाते ​शिक्षक। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के आरआरपीजी कॉलेज के दो एनसीसी कैडेटों का चयन सेना में अग्निवीर के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर देश सेवा के लिए चयनित दोनों विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंधन ने बधाई दी है।
विज्ञापन

तहसील अमेठी के पूरे भिच्छु का पुरवा मजरे धोएं निवासी अमन यादव और तहसील गौरीगंज के पूरे उमराव सिंह मजरे बेहटा निवासी आकाश सिंह आरआरपीजी कॉलेज में बीए तृतीय सेमेस्टर व एनसीसी के सी सर्टिफिकेट छात्र हैं। दोनों ने अयोध्या में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में प्रतिभाग किया था। 22 अप्रैल को लिखित परीक्षा लखनऊ में हुई थी। इसमें सफल होने के बाद 29 जून को शारीरिक टेस्ट आदि अयोध्या में हुआ था। शुक्रवार को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। शनिवार को दोनों को परीक्षा उत्तीर्ण होने की जानकारी मिली। सोमवार को दोनों छात्र कॉलेज पहुंचे। अग्निवीर में चयन की जानकारी शिक्षकों को दी। शिक्षकों ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अमन और आकाश ने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. उमेश सिंह को दिया है। इस उपलब्धि पर कॉलेज संरक्षक व अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, सचिव डॉ. रानी अमीता सिंह समेत कॉलेज के शिक्षक डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. दिनेश बहादुर सिंह, डॉ. विनोद यादव, डॉ. शशी शेखर सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें