फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव जलवाने के लिए मिले दो लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दिसंबर, जनवरी में पड़ने वाली ठंड को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने के लिए जिला प्रशासन को दो लाख रुपये मुहैया कराया है। एडीएम ने सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये भेजकर अलाव जलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है। ठंड से मौत होनेे पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में पड़ने वाली ठंड व शीतलहरी से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को दो लाख रुपये आवंटित किया है। राशि आवंटन के साथ ही सचिव एवं राहत आयुक्त ने एडीएम को पत्र भेजकर ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाने का निर्देश दिया है।
राशि आवंटन के साथ ही आयुक्त का पत्र मिलने के बाद एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने गौरीगंज, मुसाफिरखाना, अमेठी व तिलोई एसडीएम के खाते में 50-50 हजार रुपये अंतरित करते हुए ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाने को कहा है।
विज्ञापन

एडीएम ने आवंटित राशि का उपयोग किसी अन्य कार्य में नहीं करने का आदेश देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए फोटोग्राफ्स व निर्धारित प्रारूप पर सूचना देने को कहा है।
एडीएम ने एसडीएम को भ्रमण करते हुए रात में बाहर रहने वालों को रैन बसेरा में सुरक्षित कराने को भी कहा है। एडीएम ने क्षेत्र में ठंड से मौत होने की दशा में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें