फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बीते 24 घंटे में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जहां एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक पूर्व सैनिक की भी शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार देर शाम थाना क्षेत्र के बाजार शुकुल-रानीगंज मार्ग पर स्थित पारा मोड़ के पास ट्रक से बचने में अनियंत्रित दो बाइक सवार सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया जहां रामकु़मार यादव (50) निवासी पूरे बैरागी मजरे महोना पूरब को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अमरेश कुमार निवासी सिंघनामऊ को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि बाइक सवार बेल्डिंग का काम करता था। दोनों बिराहिम बाजगढ गांव में खिड़की दरवाजा नाप कर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना रविवार शाम नहर कोठी के पास हुई। इस दुर्घटना में बालापुर थाना मिल एरिया जिला रायबरेली के विजय बहादुर व नोजई घर से फुरसतगंज की ओर जा रहे थे। वे नहर कोठी चौराहा के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक पलट गई। दोनों को सीएचसी फुरसतगंज लाया गया जहां से विजय बहादुर को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया।
तीसरी घटना गत शुक्रवार को उतुरी गांव के पास हुई थी। डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में बाइक सवार मॉडल थाना रामगंज के तिवारीपुर मजरे सोनारी गांव निवासी ओम प्रकाश तिवारी (58) हो गए थे। ओम प्रकाश दो वर्ष पूर्व सीआरपीएफ में एसआई पद से रिटायर हुए थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां शनिवार देर रात मौत हो गई। रविवार शाम शव पैत्रिक गांव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें