फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पुलिस चौकी पर दो प्रभारियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र की अस्थायी उरेरमऊ पुलिस चौकी पर दो चौकी इंचार्ज की तैनाती का मामला सामने आया है। तैनाती में हुई त्रुटि को स्वीकार करते हुए एसपी ने कहा कि चौकी पर पोस्ट किए गए नए प्रभारी ही काम देखेंगे। पहले से यहां प्रभारी रहे दरोगा को अन्यत्र पोस्टिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

अमेठी के तत्कालीन एसपी दिनेश सिंह ने करीब दो वर्ष पूर्व बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के सत्थिन व उरेरमऊ में पुलिस चौकी खोलने का निर्णय लिया था। एसपी ने थाने में आयोजित एक बैठक में लोगों से सहयोग मांगते हुए कहा कि दोनों चौकी के लिए स्थायी भवनों की स्थापना का काम जन सहयोग से होना है।
बैठक में मौजूद लोगों ने एसपी की बात को स्वीकार भी किया। लोगों से सहयोग मिलने के वादे के बाद एसपी ने दोनों पुलिस चौकी पर प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कर दी थी। बाद में जन सहयोग से सत्थिन में पुलिस चौकी का निर्माण भी हो गया। हालांकि उरेरमऊ में चौकी का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन

भवन होने की वजह से सत्थिन में तो पुलिस कर्मी चौकी पर रहते हैं लेकिन उरेरमऊ में पुलिस चौकी का संचालन सिर्फ कागजों पर ही चल रहा है। उरेरमऊ चौकी पर बीते 20 सितंबर 2021 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने एसआई राम विभू सिंह को बतौर चौकी इंचार्ज पोस्ट किया था। दो दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने महेंद्र सरोज को उरेरमऊ का चौकी प्रभारी बना दिया।
महेंद्र सरोज जब चार्ज लेने थाने पहुंचे तो पता चला कि वहां पहले से एक प्रभारी पोस्ट हैं। एसपी डॉ. इलामारन ने कहा कि तैनाती आदेश जारी करते समय यह त्रुटि हुई। महेंद्र सरोज ही उरेरमऊ के प्रभारी होंगे। राम विभू को अन्यत्र पोस्टिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें