मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के पलिया चंदापुर गांव में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से सूर्य पाल के घर में आग लग गई। जब तक लोग पहुंचते तब आग ने इंद्रपाल के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पर एसएचओ विनोद कुमार सिंह के साथ स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दोनों घरों में रखी काफी गृहस्थी जल कर राख हो चुकी थी। घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। मौके पर राजस्व कर्मियों ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। संवाद