फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: देखभाल न होने से अमृत सरोवर बदहाल

Wed, 26 Mar 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी ​स्थित रायपुर फुलवारी में सूखा पड़ा अमृत सरोवर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर का जिले में बुरा हाल है। देखभाल न होने से करोड़ खर्च कर ग्रामीण क्षेत्रों में बने अमृत सरोवर बदहाल पड़े हैं। इन सरोवरों का निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य गांवों में जल संचय के साथ ही लोगों को सुबह व शाम खुली हवा में टहलने के लिए बेहतर स्थान मुहैया कराने के उद्देश्य से हुआ था।
विज्ञापन



देखरेख न होने से अधिकांश तालाब सूखे पड़े हैं जबकि पाथवे और बेंच जर्जर हो चुके हैं। तालाब किनारे लगाए गए पौधे भी सूख गए हैं। वर्ष 2022 में तालाबों की बदहाली को दूर करने के लिए अमृत योजना को लागू किया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों में तालाबों का भौतिक सत्यापन कराया। मनरेगा के तहत इन तालाबों पर काम कराया गया।


जल संरक्षण के साथ ही यहां साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था के साथ हरियाली के लिए पेड़ लगाए गए थे। कुछ तालाबों के किनारे जगह अधिक होने के कारण वहां बच्चों के खेलने के लिए झूलों की भी व्यवस्था की गई थी। इस पर करोड़ की बजट राशि खर्च हुई थी। देखभाल न होने से इनमें अधिकांश तालाब पानी न होने से सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें