फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो जीआईसी व आठ परिषदीय विद्यालय पीएम श्री योजना में चयन

Mon, 01 Apr 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीएम-श्री योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदली जाएगी। इसके लिए जिले के दो राजकीय और छह परिषदीय स्कूल का चयन दूसरे चरण में हुआ है। दो करोड़ की लागत से प्रत्येक चयनित विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार कर उनका कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर बजट के लिए शासन को भेजा जा रहा है। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दशा और दिशा सुधारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम-श्री योजना की शुरुआत की गई है। इसमें मूलभूत सुविधाओं के विकास और एकेडमिक सपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक से योजना में शामिल करने के लिए कुछ माह पहले विद्यालयों की सूची मांगी गई थी। केंद्र सरकार ने इस योजना के चयन के लिए मानक निर्धारित किए थे। अधिकतम मानक पूरा करने पर इन विद्यालयों का चयन किया गया।
विज्ञापन


स्कूल में यह होंगे कार्य
इससे विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, जीव विज्ञान लैब, रसायन लैब, कंप्यूटर कक्ष, लाईब्रेरी रूम, लैब उपकरण, चहारदीवारी, आर्ट-क्राफ्ट रूम, सोलर पैनल, खेल का मैदान, किचन गार्डेन, दिव्यांग शौचालय आदि सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इन स्कूलों में कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद शासन की ओर से बजट उपलब्ध कराया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई बाद इन विद्यालयों की तस्वीर बदलने लगेगी।

इन विद्यालयों की बदलेगी सूरत
गाजीपुर। पीएम-श्री के तहत जिले के चयनित विद्यालयों में जीआईसी फुरसतगंज, जीजीआईसी अमेठी, कंपोजिट स्कूल पश्चिमदुवारा, कोछित, बालापुर, बरोलिया, पचेहरी व सवनगी की सूरत बदली जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
पीएम-श्री योजना के तहत चयनित विद्यालय सभी सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। इससे अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी। पठन-पाठन का इंतजाम करने, अच्छा माहौल देने, बच्चों के ठहराव के लिए यह पहल काफी कारगर साबित होगी।
विज्ञापन

संजय कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें