गौरीगंज (अमेठी)। जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कार्ड से हुई जांच में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट मिलने के बाद उनका ब्लड सैंपल एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने आए 254 मरीज बुखार से पीड़ित मिले।
संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को 880 मरीज इलाज कराने आए। इनमें से बुखार पीड़ित 254 मरीजों को चिकित्सकों ने जांच के लिए अस्पताल की पैथोलॉजी भेजा।
वहां हुई जांच के दौरान शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के एक-एक गांव निवासी मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल उनमें डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराने के लिए उनका सीरम सैंपल लिया गया। सैंपल लेनेे बाद विभाग को सूचित किया गया।