फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो चिकित्सक एक ही डेंटल चेयर पर करते हैं इलाज

Thu, 10 Oct 2024 03:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दंत मरीजों के उपचार के लिए रखी डेंटल चेयर।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में डिजिटल डेंटल एक्सरे मशीन न होने से मरीजों को एक्सरे के लिए बाहर जाना पड़ता है। वहीं, दो चिकित्सक होने बावजूद डेंटल चेयर मात्र एक है। ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डेंटल विभाग में चिकित्सक डॉ. श्वेता कनौजिया तैनात हैं। जबकि डॉ. गरिमा सिंह सीएचसी गौरीगंज से जिला अस्पताल में अटैच हैं। वहीं जिला अस्पताल में डेंटल हाइजीनिस्ट नहीं है। गौरीगंज सीएचसी के डेंटल हाइजीनिस्ट सत्यप्रकाश यहां अटैच हैं। विभाग में डेंटल टेक्नीशियन भी नहीं है। दो चिकित्सक होने के बावजूद यहां मात्र एक डेंटल चेयर है। सोमवार को डेंटल विभाग में करीब 11:45 बजे डॉ. गरिमा सिंह मौजूद मिलीं। तीन मरीज ओपीडी में थे। डॉ. गरिमा ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों से मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है।

सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास

सीएचसी से एक चिकित्सक व डेंटल हाइजीनिस्ट अटैच हैं। एक्सरे मशीन व तैनाती का मामला उच्च स्तर का है। अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीके अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें