फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद मिले दो डॉक्टर एक स्टॉफ नर्स से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी फुरसतगंज के दो डॉक्टर व एक स्टॉफ नर्स नदारद मिलीं। वहीं अस्पताल के वार्ड व परिसर में गंदगी का अंबार मिलने पर संबंधित को फटकार लगाते हुए तीनों से जवाब-तलब किया है। अन्य अस्पतालों में सब दुरुस्त मिला तो एक पीएचसी पर ओपीडी कर मरीजों का इलाज भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमओ सबसे पहले पीएचसी जायस पहुंचे तो तकरीबन सभी चिकित्सक व स्टॉफ के अन्य लोग इलाज करते पाए गए। मरीजों की संख्या ज्यादा देख सीएमओ ने करीब 30 मिनट तक ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज भी किया। यहां से निकल सीएमओ हेल्थ वेलनेस सेंटर बहादुर पहुंचे तो वहां सीएचओ व एएनएम मौजूद मिले। इसके बाद सीएमओ सीएचसी फुरसतगंज पहुंचे तो वहां तैनात दंत चिकित्सक डॉ. फैजान फारूकी, नेत्र परीक्षण अधिकारी राम निरंजन पाल व स्टॉफ नर्स प्रीति शर्मा नदारद मिलीं।
सीएमओ ने जब उनके अवकाश के बारे पूछा तो पता चला कि उनकी ओर से अवकाश के संबंध में कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो वार्ड व परिसर में गंदगी का अंबार मिला। नाराज सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधीक्षक को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। नदारद मिले तीनों कर्मियों को नोटिस जारी कर साक्ष्य समेत जवाब मांगा है। समय पर जवाब नहीं देने तथा संतुष्ट नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें