फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
संग्रामपुर : युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद और चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के पूर्व प्रधान समेत पांच लोग तो दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती है। संग्रामपुर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव निवासी पूर्व प्रधान शिव दुलारे यादव और गांव के राम केवल के बीच चुनावी रंजिश और जमीनी विवाद चल रहा था। एक पक्ष के पारसनाथ यादव का आरोप है कि शुक्रवार सुबह धर्मराज यादव लाठी-डंडा, धारदार हथियार से लैश होकर दरवाजे पर आए और गालियां देते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें मेरी तरफ से शेर बहादुर यादव (35), ओमकार नाथ (60), अमर बहादुर यादव (30) व पूर्व प्रधान शिव दुलारे यादव (70), पारस नाथ यादव (47) को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के रामकेवल यादव का आरोप है कि हमारा भूमि विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह हम अपनी भूमि पर पैरा रख रहे थे तभी विपक्षी अमर बहादुर और उनके परिजन लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर मारपीट करने लगे।
हमले में मेरी तरफ के राम केवल यादव (64), दिनेश यादव (30), अजय यादव (24), द्वारिका देवी (60) को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों पक्ष के सभी घायलों को इलाज के लिये संग्रामपुर सीएचसी लाया गया जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अमेठी सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश और भूमि विवाद में मारपीट हुई है। एक पक्ष के पांच दो दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। दोनों तरफ से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें